फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Keshav Dhiman of Gagret honored with Golden Degree

Una News: गगरेट के केशव धीमान गोल्डन डिग्री से सम्मानित

Sun, 01 Dec 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Keshav Dhiman of Gagret honored with Golden Degree
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में नवाजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में गगरेट क्षेत्र के केशव धीमान को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। उन्हें एम फार्मेसी (फार्मास्यूटिकल्स) में गोल्डन डिग्री से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल की ओर से प्रदान किया गया। केशव वर्तमान में लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कथोग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ केशव ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। इसमें विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों के 500 से अधिक छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं।

समारोह में अपने संबोधन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने छात्रों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा को न केवल व्यक्तिगत सफलता के रूप में, बल्कि समाज की भलाई के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। साथ ही तकनीकी मंत्री राजेश धर्माणी ने छात्रों को मेहनत, नवाचार और समाज में योगदान की अहमियत पर जोर दिया। गोल्डन डिग्री प्राप्त करने के बाद केशव धीमान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि यह डिग्री केवल एक शुरुआत है और मुझे विश्वास है कि यह मुझे और भी बड़ी जिम्मेदारियों का एहसास कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed