{"_id":"62aca185f051b52cfe656eaf","slug":"keep-departments-mutual-in-monsoon-seasonkeep-departments-mutual-in-monsoon-seasonkeep-departments-mutual-in-monsoon-seasoncoordination-sdm-una-gave-instructions-una-news-sml4124520179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सीजन में विभाग रखें आपसी समन्वय, एसडीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सीजन में विभाग रखें आपसी समन्वय, एसडीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन
मानसून की तैयारियों को लेकर ऊना में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। -संवाद
- फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी विभागों से उचित समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली।
बैठक में एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों का स्टॉक सभी चिकित्सा संस्थानों में समुचित मात्रा में रखें। सर्पदंश के उपयोग में लाई जाने वाली दवाइयों का भी समुचित भंडारण रखें। मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी रखें। उन्होंने नगर परिषद ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा और संतोषगढ़ को निर्देश दिए गए कि वर्षा जल के समुचित निकासी के लिए नालियों, नालों की साफ-सफाई के साथ आवश्यक उपकरणों को भी तैयार रखें।
बैठक में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल, बीडीओ ऊना रमनबीर चौहान, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग से रजनी कालिया, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग इंजीनियर अरविंद और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
छबील के सैंपल ले स्वास्थ्य विभाग
एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मियों के मौसम में लोगों की ओर से जगह-जगह पर लगाई जा रही मीठे पानी की छबील के सैंपल लेना सुनिश्चित करें। डॉ. निधि पटेल ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों, जल भंडारण टैंकों की साफ-सफाई और सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरीनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करें, ताकि जलजनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके।