{"_id":"6622739eca00b565d30a27f0","slug":"keep-a-close-eye-on-drug-smugglers-dc-una-news-c-93-1-una1002-122274-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवाओं के तस्करों पर कड़ी नजर रखें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली दवाओं के तस्करों पर कड़ी नजर रखें : डीसी
Sat, 20 Apr 2024 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को नशा मुक्त बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।संवाद
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों की जरूरत है। पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा और समाज कल्याण सहित संबंधित विभाग बेहतर तालमेल बनाकर जिले में सघन जागरूकता शिविर लगाने के साथ ही गहन निरीक्षण अभियान चलाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही नशीली दवाओं के तस्करों पर कड़ी नजर रखें।
उपायुक्त ने शुक्रवार को राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) के तहत बनी जिलास्तरीय समन्वय समिति की बचत भवन ऊना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जिले को ड्रग फ्री बनाने की दृष्टि से पुलिस से सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक चौकसी बरतने और सही तालमेल के साथ कार्य करने को कहा। इन इलाकों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर कार्य करें।
उन्होंने जिला थानों के साथ लगते नजदीकी दूसरे जिलों के थानों के साथ भी अच्छे तालमेल पर ध्यान देने को कहा। उपायुक्त ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों, छात्रों व पर्यटन क्षेत्र से संबंधित सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ नशीली दवाओं की लत के बारे में युवाओं के लिए एक संवेदीकरण कार्यक्रम की योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम अंब विवेक महाजन, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पंचायतों में हों खेल गतिविधियां
उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल, कालेज के साथ पंचायत स्तर पर भी विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित कराने पर जोर दिया। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरणा देंगी। उनकी ऊर्जा को सही दिशा मिलेगी।