फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   karwa chauth mehngai

करवा चौथ पर महंगाई की मार, 25 फीसदी महंगा हुआ सुहागिनों का श्रृंगार

Wed, 05 Oct 2022 09:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
karwa chauth mehngai
ऊना। करवा चौथ पर सुहागिनों के सजने-संवरने पर महंगाई की मार है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार श्रंगार और व्रत संबंधित सामान 25 फीसदी तक महंगा हो गया है। महंगाई के बावजूद पति की दीर्घायु के लिए होने वाले इस पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह की कमी नहीं है।
विज्ञापन

महिलाओं की बिंदी और चूड़ियों पर जीएसटी नहीं है, लेकिन दुकानदारों के अनुसार कारीगरों की कमी के चलते इनकी आपूर्ति में मुश्किल आ रही है। दामों में बढ़ोतरी का यह भी कारण है। पूजा अर्चना के लिए उपयुक्त होने वाले नारियल के दाम भी 10 रुपये की वृद्धि के साथ 50 रुपये पहुंच गए हैं। मिट्टी का करवा 20 रुपये में मिल रहा है। मिठाइयों के दामों पर भी 20 फीसदी महंगाई है।
विज्ञापन

करवा चौथ हो और सुहागिनों के हाथों पर मेहंदी न हो ऐसा कभी नहीं हो सकता। शौक से हाथों पर मेहंदी के डिजाइन बनाने वाली महिलाओं के लिए इसका रंग दिखाना भी महंगा हो गया है। इस बार 100 से 250 रुपये की वृद्धि मेहंदी रचाने में हो गई है। दोनों हाथों पर 500 रुपये और दोनों हाथों, बाजू पर 1000 रुपये में आकर्षक डिजाइन बनाए जा रहे हैं। रुहानी ब्यूटी पार्लर की संचालिका रुहानी ने बताया कि सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इस बार फुल मेकअप का शुल्क बीते वर्ष के मुकाबले 1,000 रुपये बढ़ाया गया है। फुल मेकअप अब 4000 रुपये में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ का व्रत की तैयारियों में जुटीं महिलाएं पूनम राणा, सुनैना, वैशाली, निशा, नेहा, साक्षी, अंजना, कंचन ने कहा कि बाजार में घूमने पर लगभग सभी चीजें बीते साल के मुकाबले महंगी होने का पता चला। साल में एक बार आने वाले इस उत्सव के लिए वह उत्साहित हैं। महंगाई ने थोड़ा निराश जरूर किया है, लेकिन खरीदारी जारी है।
---
आनलाइन व्यापार का दिख रहा असर
ऊना के जीवन मार्केट के कॉस्मेटिक व्यापारी गोल्डी ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी का ट्रेंड बढ़ा है। इसका सीधा नुकसान स्थानीय कारोबारियों को उठाना पड़ रहा है। पिछली बार के मुकाबले इस बार सामान पर 25 फीसद तक की वृद्धि हुई है।

---
ऐसे रखें व्रत
ऊना के सिद्धिदात्री मंदिर के पुजारी पं. शशि भूषण ने बताया इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्तूबर वीरवार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाएगा। व्रत पति की लंबी उम्र और पारिवारिक सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। इसे निराहार रखा जाता है। व्रतधारी महिलाएं सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और लाल वर्ण के वस्त्र धारण करें। पूरा दिन भगवान की पूजा करें। सायं काल में पहले गणेश और उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा करें। पं. शशि भूषण के अनुसार करवा चौथ पर ऊना में चंद्रोदय सायंकाल 08:07 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed