फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kartoli railway station ready with state-of-the-art facilities, final track trial by March 25

Una News: अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ करटोली रेलवे स्टेशन तैयार, 25 मार्च तक ट्रैक का अंतिम ट्रायल

Fri, 20 Mar 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kartoli railway station ready with state-of-the-art facilities, final track trial by March 25
अत्याधुनिक सुविधाओं से सजा करतोली रेलवे स्टेशन।संवाद
दौलतपुर चौक (ऊना)। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत तैयार किया जा रहा करटोली रेलवे स्टेशन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन न केवल क्षेत्र की तस्वीर बदलेगा बल्कि दौलतपुर चौक से तलवाड़ा तक रेल कनेक्टिविटी को भी नई गति देगा। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मौके पर चल रही गतिविधियों से साफ है कि रेलवे प्रशासन ट्रायल को लेकर पूरी तरह तैयार है। जानकारी के अनुसार 25 मार्च तक ट्रैक का अंतिम परीक्षण (फाइनल ट्रायल) किया जाएगा, जिसके बाद नियमित रेल संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। करीब 10.55 किलोमीटर लंबे इस ब्रॉडगेज रेल खंड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 677 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं जबकि इसके लिए 38.37 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया। परियोजना की बड़ी विशेषता करीब 7.80 किलोमीटर लंबा वायाडक्ट (उच्च पुल) है, जो इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। करटोली रेलवे स्टेशन पर खास बात यह है कि यहां ओवरब्रिज के बजाय अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। यह कदम विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा, जिन्हें सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई होती है। स्टेशन पर आधुनिक वेटिंग हॉल, बेहतर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। तस्वीरों में प्लेटफॉर्म की साफ-सुथरी संरचना, नई रेल लाइन, विद्युत व्यवस्था और अंतिम चरण के कार्य स्पष्ट नजर आ रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में यह स्टेशन क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। रेलवे लाइन शुरू होने से पंजाब के कंडी क्षेत्र जैसे तलवाड़ा, हाजीपुर, मुकेरियां व आसपास के गांवों के लोगों को सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। लंबे समय से जिस रेल परियोजना का इंतजार किया जा रहा था, अब वह हकीकत बनने के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed