फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kapish Kalia achieved black belt

Una News: कपीश कालिया ने हासिल की ब्लैक बेल्ट

Sat, 05 Jul 2025 05:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
Kapish Kalia achieved black belt
कपीश कालिया ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने पर स्कूल में स्टाफ स्वागत करते। संवाद
धौलाधार स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत
विज्ञापन

बनारस और बांग्लादेश में मनवा चुके हैं प्रतिभा का लोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले कपीश कालिया ने जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। चिंतपूर्णी के पुजारी गगन कालिया के घर जन्मे कपीश कालिया ने देश के साथ विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने इससे पहले इंटरनेशनल चैंपियनशिप बनारस और बांग्लादेश में भी जूडो कराटे के माध्यम से पदक हासिल किया है। वहीं, पिछले दिनों श्रीलंका का उनका इंटरनेशनल चैंपियनशिप का सपना अधूरा रह गया। उन दिनों पाकिस्तान के आतंकियों की ओर से पहलगाम में हमला हुआ था। जिस कारण वह श्रीलंका नहीं जा सके। वहीं, स्कूल धौलाधार पहुंचने पर प्रधानाचार्य समेत अध्यापकों और छात्रों ने कपीश का जोरदार स्वागत किया। स्कूल प्रबंधक कमेटी ने कपीश कालिया, उनके परिजनों और गुरुजनों को बधाई दी और कपीश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने कहा कि हमारे स्कूल के लिए भी ये गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed