देवराज शांडिल को लगातार सातवीं बार संघ के महासचिव की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। कैलाश चंद को हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड अंब का लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना गया है। जबकि, देवराज शांडिल को लगातार सातवीं बार संघ के महासचिव पद पर चुना गया है। शनिवार को पेंशनर्स संघ की बैठक देवी मंदिर अंब में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता स्टेट चीफ पैटर्न रमेश भारद्वाज ने की। पर्यवेक्षक ओम राज कंवर, सह पर्यवेक्षक मोहिंदर सिंह राणा, कश्मीरी लाल सोनी की देखरेख में संघ के द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें कैलाश चंद को अध्यक्ष, देवराज शांडिल को महासचिव, योगराज धीमान को उपाध्यक्ष, विलय कुमार शर्मा को मुख्य सलाहकार, रामेश्वरी देवी और हरि सिंह को सलाहकार, अजय कुमार को लेखा परीक्षक, जगदीश राम को वित्त सचिव, कुशल कुमार को संयुक्त सचिव, दलीप ठाकुर को कार्यालय सचिव, जीआर चैधरी को चीफ पैटर्न, तिलक राज, जगदेव शास्त्री, रामजी दास जस्सल,रामजी दास बस्सी, किशन चंद, जगदीश राम, विजय शर्मा,नरेश कुमार, श्रीचंद, ब्रह्मदास, कुशल कुमार को जिला प्रतिनिधि चुना गया। देवराज शांडिल ने बताया कि इस मौके पर बैठक में पेंशनर्स की मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि जनरल हाउस में लगभग दो सौ सदस्यों ने भाग लिया। संघ की कमेटी के गठन के लिए अध्यक्ष और महासचिव को अधिकृत किया गया है।