{"_id":"67a21f986d9d47860b0c95fe","slug":"kabaddi-tournament-kbc-kaloh-became-sirmaur-after-defeating-guglahar-team-una-news-c-93-1-una1002-145171-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी टूर्नामेंट : केबीसी कलोह गुगलैहड़ की टीम को हराकर बनीं सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी टूर्नामेंट : केबीसी कलोह गुगलैहड़ की टीम को हराकर बनीं सिरमौर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। सांसद खेल महाकुंभ के तहत विकास खंड गगरेट के अंबोटा गांव में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब केबीसी कलोह की टीम ने गुगलैहड़ की टीम को फाइनल मुकाबले में परास्त कर अपने नाम किया है। बेहद रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें खिताब की जंग के लिए अंतिम क्षण तक भिड़ीं लेकिन केबीसी कलोह के सिर जीत का सेहरा बंधा। टूर्नामेंट के समापन पर प्रदेश भाजपा सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया। विजेता टीम को ग्यारह हजार और उपविजेता टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में गुगलैहड़ की टीम का मुकाबला नंगल जरियालां की टीम के साथ हुआ। इस मुकाबले में गुगलैहड़ की टीम के सभी डिपार्टमेंट आक्रामक खेल प्रस्तुत करने में कामयाब रहे और मैच के अंत तक नंगल जरियालां की टीम पर गुगलैहड़ की टीम हावी रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। वहीं, केबीसी कलोह व जाड़ला कोयड़ी के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में केबीसी कलोह फाइनल में स्थान पक्का करने में कामयाब रही। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच के अंत में 25-17 से केबीसी कलोह सांसद खेल महाकुंभ की विजेता बनने में कामयाब रही। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ का मूल उद्देश्य ही युवाओं को नशे की लत से दूर लेकर जाना है।