फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kabaddi final will be between Takka and Mandali

Una News: टक्का और मंदली के बीच होगा कबड्डी का फाइनल

Tue, 21 Jan 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jan 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi final will be between Takka and Mandali
सेमीफाइनल में टक्का और मंदली की टीमें रहीं विजेता
विज्ञापन

तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में थानाकलां टीम का दबदबा

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। सांसद खेल महाकुंभ के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर पहुंच गया है। प्रतियोगिता के दौरान डोहगी, टक्का, मंदली और थानाकलां टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले।
सांसद खेल महाकुंभ के कुटलैहड़ प्रभारी राजेंद्र रिंकू ने बताया कि प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले में डोहगी और टक्का टीम के बीच ज़ोरदार टक्कर हुई। टक्का की टीम ने अपनी ताकत और रणनीति के दम पर डोहगी टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मंदली और थानाकलां के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में मंदली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थानाकलां को हराया।
विज्ञापन

रिंकू ने बताया कि तीसरे स्थान के लिए डोहगी और थानाकलां टीम के बीच हुए मुकाबले में थानाकलां की टीम ने जोरदार वापसी की। थानाकलां ने डोहगी को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में अब टक्का और मंदली की टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल मैच 25 जनवरी को थानाकलां में खेला जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक राजेंद्र रिंकू ने बताया कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed