फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jyotishka, Bharti, Ruby and Pragya made it to the semi-finals

Una News: ज्योतिष्का, भारती, रूबी और प्रज्ञा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 24 Aug 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jyotishka, Bharti, Ruby and Pragya made it to the semi-finals
ऊना के राव आकदमी में प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।संवाद सोहन चौधरी
हिमाचल प्रदेश महिला व पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप में चल रहे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश महिला व पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में कांगड़ा की ज्योतिष्का ने हमीरपुर की सरगम ठाकुर को, कांगड़ा की रूबी ने मंडी की गरिमा वर्मा, कांगड़ा की भारती शर्मा ने हमीरपुर की श्रेया राणा और शिमला की प्रज्ञा वर्मा ने कांगड़ा की अमृता ठाकुर को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में कांगड़ा की भारती-रूबी की जोड़ी ने ज्योतिष्का-कृतिका ठाकुर, छवि ठाकुर-यक्षिता सामरा की जोड़ी ने परीक्षा-रितिका, कांगड़ा की अमृता ठाकुर-सिमरन पंडिता की जोड़ी ने सरगम ठाकुर-तास्वी गुप्ता तथा गरिमा वर्मा-प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी ने ऊना की आकृति-शिवांजलि को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मिक्स डबल्स में आर्य मेहता-प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी ने कांगड़ा के गौरव नेगी-प्रिया की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले खेले गए पुरुष सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में हमीरपुर के शिवांश, चंबा के यश वशिष्ठ, ऊना के आदित्य शर्मा, सोलन के अकशिव दत्ता, शिमला के पार्थिव, कांगड़ा के कर्ण शर्मा, हमीरपुर के देवांश राणा और ऊना के कर्ण चौधरी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष डबल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रणव चंदेल-शिवांश, आदित्य-सूर्यांश (ऊना), समक्ष-कर्ण नेगी (शिमला), अर्जुन नरोटा-राहुल ठाकुर (मंडी), जतिन गुप्ता-कर्ण शर्मा, आर्य मेहता-पार्थिव, आरुष शर्मा-रजत कांग (ऊना) और अकशिव दत्ता-तनवीर (सोलन) ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मिक्स डबल्स में आरुष शर्मा-परीक्षा, समक्ष-यक्षिता सामरा (शिमला) और जतिन गुप्ता-रूबी की जोड़ियों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के चीफ रेफरी मोहित दत्ता ने जानकारी दी कि मुकाबले रोमांचक और कड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed