सलोह, कर्मपुर और धुग्गे में खुले जिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हरोली हलके का समग्र विकास एवं गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। इसे पूरी ताकत के साथ पूरा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में गत चार वर्षों के दौरान हरोली हलके में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। इसका ही परिणाम है कि आज हरोली हलका प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के तौर पर उभर कर सामने आया है। उद्योग मंत्री शुक्रवार को ग्राम पंचायत सलोह, कर्मपुर और धुग्गे में नए जिम के लोकार्पण करने के अवसर पर बोल रहे थे।
उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के लगभग चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान हरोली में एसडीएम और डीएसपी, ईसपुर व दुलैहड़ में दो उपतहसील कार्यालयों सहित कई अहम कार्यालय यहां स्थापित हुए हैं। हरोली में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से सिविल अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य रिकार्ड समय में पूरा कर जनता को समर्पित किया गया है, जबकि हरोली में ही 10 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हरोली और ऊना के बीच की दूरी कम करने वाला स्वां नदी पर 56 करोड़ रुपये की लागत से एक नया पुल निर्मित किया जा रहा है। इसका कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
अग्रिहोत्री ने कहा कि हलके के बीटन के बाद खड्ड गांव में भी एक नया डिग्री कॉलेज स्थापित किया है। इसके भवन के निर्माण कार्य का हाल ही में मुख्यमंत्री ने नींव पत्थर रखा है। सलोह में ट्रिपल आईटी संस्थान की स्थापना के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा चुकी है, जबकि जिले का दूसरा केंद्रीय विद्यालय सलोह में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि हरोली हलके की पानी की समस्या के संपूर्ण निपटारे के लिए 44 करोड़ की प्रदेश की मध्यम सिंचाई योजना में सबसे बड़ी बीत एरिया सिंचाई योजना का कार्य प्रगति पर है। हलके में अब तक 35 सौ से अधिक गरीब और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जा चुकी है।
हलके में स्थापित किए 21 जिम
उद्योग मंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उनको रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए हलके में लगातार जगह-जगह जिम स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक करीब 21 जिम विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा हलके की विभिन्न पंचायतों में मसूरी शैली के खूबसूरत रेन शेल्टर तथा प्राचीन टोबों का जीर्णोद्धार कर खूबसूरत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की तर्ज पर हलके को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर हरोली ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान रणजीत सिंह राणा, जिला परिषद सदस्य सुभद्रा देवी, सलोह की प्रधान मधु धीमान, धर्मपुर के उपप्रधान हरिचंद, बीडीसी सदस्य परमजीत कौर, विनोद बिट्टू, शक्ति शर्मा, श्याम लाल पूरी, रामपाल, गुरदास राम, गुरमेल, चांदरानी, नरेश कुमारी, मंजीत कौर, ब्यासा देवी, जोगेंद्र पाल, मोहन लाल, जितेंद्र सिंह, विभीषण कुमार, गुरनाम सिंह, पूर्व प्रधान मंगल, राजेंद्र सिंह, संतोख सिंह, जसवीर राणा, ओम प्रकाश, सुरजीत सिंह, रामदास, कुलवंत, ठाकरां देवी आदि उपस्थित रहे।