{"_id":"56fa7d5f4f1c1bec33f00224","slug":"jewellers-played-music-before-bufellow","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकारों ने भैंस के आगे बजाई बीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकारों ने भैंस के आगे बजाई बीन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 29 Mar 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
भैंस के अागे बीन बजाते स्वर्णकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्णकारों ने एमसी पार्क के बाहर भैंस के आगे बीन बजा कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अनोखे प्रदर्शन के चलते स्वर्णकारों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष सोमनाथ सरार्फ ने कहा कि स्वर्णकार लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और न्याय संगत मांगों को स्वीकार करने में केंद्र सरकार ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। केंद्र में मोदी सरकार को लाने में स्वर्णकारों का भी सहयोग रहा है और सरकार स्वर्णकारों को ही भूखे मारने में अड़ी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि सरकार बजट में बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती है, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। जिला स्वर्णकार संघ के महासचिव विजय कोहली ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में सोने पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में स्वर्णकारों का प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी का फैसला वापस नहीं लेते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर संघ के पीआरओ शाम हांडा, किशोरी लाल, विजय हांडा, मूलराज, गणेश कौशल, अशोक कुमार, टेकचंद सोनी, मदन लाल सोनी, सतदेव, विजय हांडा, काकू हांडा, अनुज ब्रहमी, संजीव कुमार, बॉबी, विक्रम, जनक, प्रिंस तथा अवतार धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन