फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from retired JE's house

Una News: रिटायर्ड जेई के घर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

Fri, 21 Feb 2025 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from retired JE's house
चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, सजावटी फूल-पौधे बेचने वालों पर परिजनों को संदेह
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। पंचवटी कॉलोनी वार्ड पांच अंब में चोरों ने रिटायर्ड जेई के घर से लाखों के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। चोरों ने बड़े आराम के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। चोरों को ट्रेस कर लिया जाएगा। चोर चांदी के पच्चीस सिक्के, चांदी के छ: गिलास, सोने की चार अंगूठियां, दो सिंगी, दो जोड़ी टॉप्स, चांदी की चेन, दो अंगूठियां, पायल और घर में रखी 81 हजार की नकदी चुरा ले गए हैं।

बताया जा रहा है कि सोने, चांदी की ज्वेलरी की कीमत लगभग पौने छह लाख है। चोरी की वारदात उस समय हुई जब घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सभी सदस्य घर से बाहर जोगिंद्रनगर में एक पारिवारिक समारोह में गए हुए थे। जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त जेई भगवान सिंह ने अंब थाना में शिकायत की है कि 19-20 फरवरी की रात को वह परिवार सहित घर से कहीं बाहर गए हुए थे। 20 फरवरी को जब वह घर लौटे तो पाया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने उनके घर से आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। परिजनों ने शक जाहिर किया कि उस दिन उनके घर सजावटी फूल-पौधे बेचने वाला व्यक्ति भी आया था। संभव है कि उनके घर से बाहर जाने के बाद उसने ही चोरी को अंजाम दिया हो। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 19 तारीख को रात के लगभग 2:00 बजे के करीब तीन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed