फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   JCB seized for violating mining rules

Una News: खनन नियमों के उल्लंघन पर जेसीबी जब्त

Thu, 13 Mar 2025 05:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
JCB seized for violating mining rules
ऊना। अवैध और अवैज्ञानिक तरीके से खनन पर नकेल कसने के ठोस प्रयासों के क्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ जिले में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घालूवाल क्षेत्र में स्वां नदी के समीप खनन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान एक जेसीबी को जब्त किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिले के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण प्रशासन की जिम्मेवारी है। अवैध खनन पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के लिए भी खतरा पैदा करता है। इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन नियमित निरीक्षण और सख्त कार्रवाई करता रहेगा। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से अवैध खनन जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन से साझा करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed