फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   JBT and C&V teachers will be promoted

Una News: जेबीटी और सीएंडवी शिक्षक होंगे पदोन्नत

Thu, 03 Oct 2024 03:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
JBT and C&V teachers will be promoted
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मांगा टीजीटी टेट परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों का ब्योरा
विज्ञापन

पात्रता रखने वाले शिक्षक 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों को फॉर्मेट किया जारी
जसवीर ठाकुर
ऊना। टीजीटी आर्टस के लिए पात्रता रखने वाले जेबीटी और सीएंडवी शिक्षक पदोन्नत होने जा रहे हैं। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों को पदोन्नत करने के लिए दस्तावेजों का ब्योरा मांगा है।
दस्तावेजों को निदेशालय में जमा करवाने की अंतिम अवधि 31 अक्टूबर 2024 तक तय की गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों को इस बारे में फॉर्मेट भी जारी कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संदर्भ में सर्कुलर प्राप्त हुआ है। इसमें जेबीटी और सीएंडवी से टीजीटी आर्ट्स में पदोन्नति के लिए पात्रता रखने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट तलब की है, जिन्होंने हाल ही में टीजीटी की टेट परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें टीजीटी आर्ट्स के लिए पात्र आंका गया है। इसके अलावा सभी पात्रता रखने वाले शिक्षकों के मामलों में पांच साल की नियमित सेवा पूरी कर ली है और अपेक्षित योग्यता पूरी करते हैं। विभाग की ओर से निर्धारित प्रोफार्मा नंबर एक पर शैक्षणिक, पेशेवर, योग्यता प्रमाणपत्र और पिछले तीन वर्षों के कार्य और आचरण, एसीआरएस, वीसीसी प्रमाण पत्र की डुप्लीकेट छायाप्रतियों के साथ संबंधित जिलों के उपनिदेशक कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें, ताकि जानकारी निर्धारित अवधि के भीतर निदेशालय को भेजी जा सके। साथ में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी पात्र इस मामले में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने कहा कि 31 अक्टूबर तक तमाम दस्तावेजों की रिपोर्ट निदेशालय को प्रेषित की जाएगी। इसके लिए जो जेबीटी और सीएंडवी शिक्षक इसके लिए पात्रता रखते हैं। वह 25 अक्टूबर तक कार्यालय में तमाम जानकारी का ब्योरा दस्तावेजों सहित पेश करें, ताकि इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed