Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jashan Singh won bronze in boxing, brought glory to Una

Una News: बॉक्सिंग में जशन सिंह ने जीता कांस्य, ऊना का नाम किया रोशन

Sun, 14 Dec 2025 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Jashan Singh won bronze in boxing, brought glory to Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित पारस पब्लिक स्कूल भवारना में 12 से 14 दिसंबर तक सीनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ऊना जिले के होनहार मुक्केबाज जशन सिंह ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ जशन सिंह ने प्रदेश स्तर पर ऊना जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान जशन सिंह ने एक के बाद एक कड़े मुकाबलों में अपने विरोधियों को पराजित करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों सहित स्थानीय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जशन सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय देते हुए कोच राजेश शर्मा और सरोज शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोचों के निरंतर मार्गदर्शन, कठिन प्रशिक्षण और प्रेरणा के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं हो पाती। जशन सिंह पिछले लगभग चार वर्षों से सक्षम बॉक्सिंग क्लब हंबोली में नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जहां उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया गया है। वहीं, कोच राजेश शर्मा और सरोज शर्मा ने जशन सिंह की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यदि वह इसी लगन और जुनून के साथ अभ्यास करता रहा तो आने वाले समय में वह न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed