फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jarnail Singh Bains becomes President of Bhim Army District Una

Una News: जरनैल सिंह बैंस बने भीम आर्मी जिला ऊना के अध्यक्ष

Mon, 30 Sep 2024 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 30 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jarnail Singh Bains becomes President of Bhim Army District Una
नगर परिषद संतोखगढ़ के बार्ड नंबर पांच अम्बेडकर नगर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन इकाई केसदस्य बैठ
ऊना। भीम आर्मी भारत एकता मिशन इकाई हिमाचल प्रदेश की ओर रविवार को नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर पांच आंबेडकर नगर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भीम आर्मी हिमाचल प्रभारी हितेश माही ने की।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से जिला भीम आर्मी टीम का विस्तार किया किया। इसमें जिला ऊना अध्यक्ष की कमान जरनेल सिंह बैंस बाथड़ी को दी गई, जबकि उपाध्यक्ष नीरज बंगा को चुना गया। बंगाणा ब्लॉक के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज व उपाध्यक्ष रमेश हीरां को चुना गया। हरोली ब्लॉक के लिए वरिंद्र भट्टी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष गुरदेव चंद को बनाया गया। वहीं, अशोक सहजल, मनीष बंगड़ व कमलजीत लंकेश को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। औद्योगिक क्षेत्र के लिए मुकेश सहजल को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि आईटी सेल के लिए लखवीर सहोता को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष जरनैल सिंह बैंस ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद व प्रभारी हितेश माही के आदेशानुसार जिला में हर वर्ग एवं पीड़ित मानवता के लिए कार्य किया जाएगा। समाज के मुद्दों पर प्रशासन सहित सरकार से न्याय दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed