फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jammu people two days on police remand

खनन के आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 12 Nov 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jammu people two days on police remand
नंगल में अवैध माइनिंग करने के अरोपी को पकड़ कर कोर्ट में ले जाते पुलिस कर्मी।संवाद - फोटो : Una
नंगल। अवैध खनन मामले में सीआईए स्टाफ रूपनगर की ओर से गिरफ्तार किए गए जम्मू निवासी राकेश चौधरी को शनिवार को पुलिस ने नंगल अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत ने आरोपी को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जानकारी देते डीएसपी नंगल सतीश शर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस और सीआईए स्टाफ रूपनगर ने खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए अवैध खनन के मुख्य आरोपी राकेश चौधरी को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उपमंडल खनन अधिकारी आकाश अग्रवाल ने कहा कि आरोपी ने सैसोंवाल साइट में करीब 2.35 लाख मीट्रिक टन अवैध खनन कर सरकार को 5.54 करोड़ रूपये का चूना लगाया। डीएसपी सतीश शर्मा ने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि उसके साथ और कौन-कौन इसमें शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि सीआईए स्टाफ ने आरोपी के दफ्तर में छापा मारकर वहां से कंप्यूटर सहित कई अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए। उधर गिरफ्तार राकेश चौधरी के वकील हरमोहन सिंह ने पुलिस पर झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राकेश चौधरी के पास 11 लाख मीट्रिक टन तक खनन करने की अनुमति है। जबकि दो लाख मीट्रिक टन खनन की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed