फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is our responsibility to make the places of faith clean and green: Satti

आस्था के स्थानों को स्वच्छ और हरित बनाना हमारी जिम्मेदारी : सत्ती

Thu, 31 Jul 2025 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
It is our responsibility to make the places of faith clean and green: Satti
गुरुद्वारा सिंह सभा बारसड़ा में किया पौधरोपण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने वीरवार को गुरुद्वारा सिंह सभा बारसड़ा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम पूर्व घोषित विकास कार्यों की शृंखला का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों को हरित और स्वच्छ बनाना है। विधायक सत्ती ने गुरुघर परिसर में पौधरोपण किया और उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सामूहिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आस्था के इन पवित्र स्थलों को और अधिक शांत, स्वच्छ और सजीव बनाने की दिशा में एक आवश्यक कदम है। विधायक सत्ती ने कहा- पौधरोपण केवल एक रस्म नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जीवनदायिनी विरासत है। उन्होंने स्थानीय निवासियों व संगत से अपील की कि वे इन पौधों की देखरेख और संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा, सहयोग और संवाद हमारे सामाजिक संस्कार हैं और इन्हीं मूल्यों के आधार पर क्षेत्र में समग्र विकास की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए योजनाबद्ध रूप से प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण प्राप्त होगा और सामाजिक सौहार्द व पर्यावरणीय संतुलन को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed