फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is not necessary to leave the world to attain God: Atul Krishna

परमात्मा की प्राप्ति के लिए संसार छोड़ना जरूरी नहीं : अतुल कृष्ण

Tue, 11 Feb 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Feb 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
It is not necessary to leave the world to attain God: Atul Krishna
बढेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा सुनते लोग। -स्रोत: आयोजक
हरोली (ऊना)। ठाकुरद्वारा बढ़ेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज ने जीवन के संतुलन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जैसे वृक्ष की जड़ और तना एक ही इकाई के दो छोर हैं, वैसे ही संसार और परमात्मा अलग-अलग नहीं हैं। संसार के लिए न तो परमात्मा को छोड़ा जा सकता है और न परमात्मा की प्राप्ति के लिए संसार छोड़ना जरूरी है। हमारी दृष्टि अखंड होगी तभी समग्रता का अनुभव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 80 साल पहले जन्म होता है। फिर 80 की उम्र में मृत्यु हो जाती है। दोनों में इतना लंबा फासला है कि हम समझ बैठते हैं कि जन्म अलग है और मृत्यु अलग। दोनों का एक साथ होना हमें असंगत लगता है, जबकि जन्म और मृत्यु एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन

अतुल कृष्ण ने कहा कि कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को भगवान की बहुत सारी बातें असंगत एवं विरोधाभासी लगती हैं। तब भगवान ने अपना विराट रूप दिखाकर समाधान किया। उन्होंने कहा कि जिसने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया, उसके लिए दुख भी सुख बन जाता है। वहीं जिसने सब कुछ अपने हाथ में रखा, उसके लिए सुख भी दुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में उपस्थित संगत को उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के 16108 विवाह, सुदामा को ऐश्वर्य की प्राप्ति और परीक्षित मोक्ष का प्रसंग भी सुनाया। इस दौरान मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं। कथा के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीश्री 1008 स्वामी यश गिरि जी महाराज, अनूप सिंह, चनण सिंह, प्रीतम सिंह, रमेश चंद, राकेश शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, सुखविंद्र सिंह, सुरेंद्र कंग, देवराज, राजेंद्र कुमार, होशियार सिंह, मलकीत सिंह, सतीश शर्मा, सतनाम गिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed