Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   It is not democracy, but the Congress partys position as the opposition that is in danger Dr. Rajiv Bindal

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में : डॉ. राजीव बिंदल

Mon, 02 Nov 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 02 Nov 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
It is not democracy, but the Congress partys position as the opposition that is in danger Dr. Rajiv Bindal
भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लेते पदा​धिकारी। पार्टी
चिंतपूर्णी (ऊना)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने माता चिंतपूर्णी में आयोजित भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में लोकतंत्र खतरे में होने का भ्रम फैला रही है जबकि वास्तविकता यह है कि आने वाले समय में कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी भी खतरे में पड़ने वाली है। डॉ. बिंदल ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में नहीं है, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में है। देश की जनता आपकी नकारात्मक राजनीति को पहचान चुकी है और आने वाले समय में आपको विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोड़ेगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने आईटी सेल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल, दिल्ली के आईटी प्रमुख पुनीत अग्रवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनावी पराजय से निराश होकर देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम और निर्वाचन आयोग के विरुद्ध राजनीतिक अभियान चलाकर कांग्रेस जनता में अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव अपनी सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार के आरोपों और जनता के असंतोष के कारण हारी थी। उस समय देश आतंकवादी घटनाओं, घोटालों, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं की निराशा और किसानों की समस्याओं जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन कारणों का आत्ममंथन करने के बजाय अपनी पराजय के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा का आईटी सेल संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है। डिजिटल माध्यमों से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। पार्टी

भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed