फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Irrigation will be done on 233 hectares of land from Samur check dam

समूर चेक डैम से 233 हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई

Sat, 12 Jun 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Irrigation will be done on 233 hectares of land from Samur check dam
ऊना। कुटलैहड़ के समूर में वर्षा जल संग्रहण चेक डैम से 233 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई प्रस्ताव तैयार किया गया है। चेक डैम से 9 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। इनमें समूर कलां, समूर खर्दु, लमलैहड़ी, बौल, ऊपरली बौल, सनाहल, परनोलियां सनाहल, मलोनिया सनाहल तथा बल्ह शामिल हैं।
विज्ञापन

16 मीटर ऊंचे डैम में 76.70 करोड़ लीटर पानी भंडारण की क्षमता उपलब्ध है। यह पानी इस पूरे क्षेत्र को आर्थिक रूप से खुशहाल बनाने के लिए पर्याप्त है। चेक डैम में बरसात का पानी एकत्रित कर खेतों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। पानी को डैम से उठाने के लिए बिजली का कनेक्शन जल्द से जल्द लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्युत बोर्ड को अगस्त तक कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ 32 पानी के टैंक बनाए जाएंगे। 17 हजार मीटर जीआई पाइप और 9,245 मीटर एचडीपीई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही पंपिंग मशीनरी भी स्थापित की जाएगी ताकि पानी उठाने का काम किया जा सके।
विज्ञापन

एचपी-शिवा प्रोजेक्ट को मिलेगा पानी
पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि समूर चेक डैम से उठाए जाने वाले पानी का इस्तेमाल एचपी-शिवा प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनी स्थलों के लिए भी किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधों की सघन खेती होनी है। 25-25 कनाल भूमि पर बौल में दो तथा सनाहल में एक अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनी स्थल बनाए जा रहे हैं, जिन पर कार्य आरंभ हो चुका है। अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनी स्थल लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डैम में फिश सीड की स्टॉकिंग भी होगी
चेक डैम से खेतों और फलदार पौधों के बागीचों का पानी मिलेगा। वहीं मछली पालन की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विभाग को यहां पर फिड सीड की स्टॉकिंग करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकेगी। वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी विवेक शर्मा ने कहा कि विभाग इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। प्रयास है कि किसानों की सोसाइटी बनाकर समूर चेक डैम में मत्स्य पालन किया जाए, जिससे सोसाइटी, विभाग और किसानों को आय प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed