फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Irregularities found during inspection in 11 brick kilns, fine of Rs 8.61 lakh imposed

Una News: 11 ईंट भट्ठों में निरीक्षण के दौरान मिलीं अनियमितताएं, 8.61 लाख रुपये जुर्माना

Tue, 03 Jun 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Jun 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found during inspection in 11 brick kilns, fine of Rs 8.61 lakh imposed
ऊना। हिमाचल प्रदेश ब्रिक्स क्लिन नियंत्रण के तहत जिला ऊना में 11 ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया। जिनमें अनियमितताएं पाए जाने पर 8,61,665 रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ईंट भट्ठों संचालकों ने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाया था। इस बात का खुलासा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में डीसी ऊना जतिन लाल ने किया। इतना नहीं जनवरी माह से अप्रैल 2025 तक जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 771 निरीक्षण किए गए और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर एक मामले पर कार्रवाई करते हुई और 1,500 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 27 दुकानदारों और व्यापारियों को पॉलिथीन का उपयोग करने पर 27,500 रुपये का जुर्माना किया गया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 322 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,41,330 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि ऊना जिला में एपीएल श्रेणी के 78,061, बीपीएल के 18,846, अंत्योदय अन्न योजना के 9,996 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 30,897 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर मंडी से 22 किसानों से 127.70 क्विंटल और टकारला में सात किसानों से 30 क्विंटल गेहूं खरीदी गई है। इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधन नागरिक आपूर्ति निगम संजीव वर्मा, कांगड़ा बैंक प्रबंधक सुमेश शर्मा, मोहित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed