फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ips sidarth koshal of gondpur baneda una honoured with nation award

आईपीएस सिद्धार्थ को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा

Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
ips sidarth koshal of gondpur baneda una honoured with nation award
आईपीएस सिद्धार्थ। - फोटो : Una
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा लोअर के सिद्धार्थ कौशल को उनकी पहल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। सिद्धार्थ आंध्र प्रदेश के कृष्णा नगर में एसपी तैनात हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थ कौशल ने ऑनलाइन स्पंदन कार्यक्रम लांच किया था। जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सुविधा दी गई। सिद्धार्थ कौशल को गृह मंत्रालय के तहत ब्यूरो आफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ने राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा है। सिद्धार्थ कौशल के पिता सेना से बतौर कर्नल सेवानिवृत्त हैं। जबकि उनकी माता लेक्चरर सेवानिवृत्त हुई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत की सदस्य एडवोकेट राज कुमारी शर्मा ने बताया कि गोंदपुर बनेहड़ा से आईपीएस होना गर्व की बात है। उनके दादा बिशन दास, उद्योगपति जगदेव कौशल, स्थानीय पंचायत की प्रधान रविकांता, उपप्रधान बलवंत सिंह, पंचायत सदस्यों में राज शर्मा, सीमा कुमारी, जीवन कुमार, मजिष्ठा कुमारी, पूनम कुमार, तृप्ता कुमारी, यशपाल सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर गोगा, राजन शर्मा ने सिद्धार्थ कौशल को बधाई दी है। पंचायत सदस्य एडवोकेट राज कुमारी शर्मा ने बताया कि सिद्धार्थ कौशल के गोंदपुर बनेहड़ा आने पर पंचायत की तरफ से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed