फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   IPD service will start in three Ayurvedic hospitals

Una News: तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों में आईपीडी सेवा होगी शुरू

Tue, 11 Feb 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
IPD service will start in three Ayurvedic hospitals
विभाग ने उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

वर्तमान में आईपीडी की सुविधा न होने से मरीजों को नहीं किया जाता है दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों में आईपीडी की सुविधा शुरू करने के लिए आयुष विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। वर्तमान में इन अस्पतालों में मरीज को दाखिल करने की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीज को मजबूरन उपचार के लिए अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आयुष विभाग ने उच्च अधिकारियों को आईपीडी की सुविधा शुरू करने के लिए अस्पतालों में प्रयुक्त स्टाफ की तैनाती को लेकर मांग उठाई है। जिला में आयुष विभाग की तरफ से पांच आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित किए गए हैं। इनमें से तीन अस्पतालों में आईपीडी की सुविधा नहीं है। हालांकि, अस्पतालों में दिन के समय चिकित्सक मरीज का उपचार करते हैं लेकिन अगर किसी मरीज को दाखिल करना पड़े तो उसकी व्यवस्था इन अस्पतालों में नहीं है। ऐसे में मरीज को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल या फिर आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर का रुख करना पड़ता है। इन तीनों अस्पतालों में दस बेड की क्षमता है। इसका क्षेत्र के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अगर किसी मरीज को उपचार के दौरान दाखिल करना पड़े तो 20 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर जिला अस्पताल ऊना ही आना पड़ता है। इससे मरीज व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए जिला आयुष विभाग ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है।


विशेषज्ञों की तैनाती की भी उठाई मांग
आयुर्वेदिक अस्पतालों में विशेषज्ञों की तैनाती की मांग भी उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाई गई है। विभाग ने स्त्री रोग विशेषज्ञ, काय चिकित्सक व अन्य चिकित्सकों की तैनाती की मांग रखी है ताकि हर आयुर्वेदिक अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


कोट्स
जिल के तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों को आईपीडी की सुविधा शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा विशेषज्ञों की तैनाती की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed