फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Investigation of vehicles intensified in Mehtpur border on Himachal-Punjab border

हिमाचल-पंजाब सीमा पर मैहतपुर बॉर्डर में तेज हुई वाहनों की जांच

Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Investigation of vehicles intensified in Mehtpur border on Himachal-Punjab border
हिमाचल-पंजाब सीमा पर मैहतपुर में वाहन को रोककर जांच पड़ताल करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। पंजाब के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर धमाके के बाद राज्य की सीमा से सटे ऊना जिला के मैहतपुर बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट हो गई है।
अमर उजाला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को हिमाचल पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए। मंगलवार सुबह से ही शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेश द्वार पर तैनात महिला और पुरुष पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला। हिमाचल में दाखिल हो रहे वाहनों की जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें हिमाचल में प्रवेश दिया गया।
मंगलवार को जांच पड़ताल में हालांकि किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु अथवा सामग्री पुलिस मुलाजिमों को नहीं मिली। बावजूद इसके मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर बनाए रखी। हालांकि ड्यूटी पर तैनात दो महिला तथा दो पुरुष पुलिस मुलाजिमों में से एक पुलिस कर्मी के पास ही बंदूक देखी गई। बाकी के सुरक्षाकर्मी बिना हथियार के ही बॉर्डर पर तैनात दिखे।
विज्ञापन

सोमवार के मुकाबले मंगलवार को पंजाब तथा अन्य राज्यों से हिमाचल में दाखिल होने वाले वाहनों के तलाशी का क्रम दिनभर चला। प्रदेश में अलर्ट के बाद से ही अब सुरक्षा कर्मियों को दिन रात पहरे के लिए तैनात किया गया है। प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ के इन मुलाजिमों को शिफ्टों में बॉर्डर की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। तैनात पुलिस कर्मियों को हिमाचल नंबर सहित अन्य राज्यों के वाहनों को रोककर उनकी जांच पड़ताल करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि मैहतपुर से होकर सबसे अधिक वाहन हिमाचल में प्रवेश करते हैं। ऐसे में इस प्रवेश द्वार की दिन-रात चौकसी के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि अलर्ट के बाद वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। रेंडम नाकाबंदी कर भी पुलिस जवान वाहनों की तलाशी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed