फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Investigation in the case of a man caught with another woman intensified

Una News: दूसरी महिला के साथ पकड़े व्यक्ति के मामले में तफ्तीश तेज

Fri, 04 Apr 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Investigation in the case of a man caught with another woman intensified
व्यक्ति की शिकायत पर आदमपुर से तफ्तीश के लिए गगरेट पहुंची पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। गगरेट में दूसरी महिला के साथ पकड़े गए व्यक्ति के मामले में पंजाब के आदमपुर पुलिस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद तफ्तीश के लिए पंजाब पुलिस गगरेट थाने पहुंच गई है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने कई आरोप लगाए हैं। इस मामले में अब गगरेट पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आदमपुर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह आदमपुर का ही रहने वाला है और बाल काटने का काम करता है। करीब पांच-छह महीने पहले उसकी जान-पहचान आदमपुर की ही एक महिला के साथ हो गई। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने की कसमें खा लीं। 27 मार्च को वे दोनों आदमपुर से गगरेट आए और एक होटल में किराये पर कमरा ले लिया। 28 मार्च को करीब तीन-चार बजे जब वह होटल से बाहर निकले तो वहां तीन बड़ी गाड़ियों में महिला का पति और उसके साथी पहले से मौजूद थे। इन्होंने उसे पकड़ लिया और लात घूसों की बरसात कर दी। यही नहीं महिला के पति ने दराट से उस पर वार किया। वह जमीन पर गिर गया और उसके साथियों ने डंडों व बेसवाल से उस पर कई वार किए। हालांकि, महिला बार-बार कहती रही कि वह अपनी मर्जी से आई है लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी गई। इसके बाद वे लोग उन्हें अलग-अलग गाड़ी में डालकर अगवा करके ले गए। इस दौरान गाड़ी में एक लड़के ने अपनी पिस्तौल की बैरल मेरे मुंह में डालकर कहा कि क्या तुझे अभी उड़ा दूं। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके गले की सोने की चेन, सोने का कड़ा, एक लाख रुपये कैश और पासपोर्ट भी चुरा लिया। आदमपुर ले जाकर उसके सारे कपड़े उतार दिए। सिर के बाल भी काट डाले। उसे नग्न अवस्था में बेहोश कर वे अस्पताल के पास फेंक कर भाग गए। आदमपुर पुलिस ने इस बाबत जीरो एफआईआर दर्ज कर गगरेट पुलिस को भेज दी है। पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed