फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Interviews will be held on November 11 at the District Employment Office.

Una News: 11 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

Fri, 07 Nov 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Interviews will be held on November 11 at the District Employment Office.
विभिन्न पदों को भरने के लिए होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 11 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। निजी कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज जीडीएच इंडस्ट्रीज में हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और मासिक मानदेय 12750 निर्धारित किया गया है। मैसर्ज इम्यूनिटेक लाइफसाइंस में क्यूए अधिकारी का एक पद भरा जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी, बीफॉर्मा व डी फॉर्मा और वेतन 15 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मैसर्ज देवभूमि गिलास प्रा. लि. में सेल्स और मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के तीन पद, को-ऑर्डिनेशन का एक पद, स्टोर किपिंग का एक पद और स्वीपर-कम-हाउसकिपर का एक पद भरा जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीए, ग्रेजुएशन, 12वीं और 8वीं पास होना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि स्टोर किपिंग पद के लिए वेतन 15 से 18 हज़ार रुपये प्रतिमाह रहेगा। जबकि अन्य पदों के लिए कंपनी के मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, बोनाफाइड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की कॉपी सहित 11 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed