{"_id":"697dfdcc7ae8b823dd085745","slug":"interview-for-70-posts-of-supervisor-and-security-guard-on-5th-una-news-c-93-1-una1002-180017-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड के 70 पदों पर साक्षात्कार पांच को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड के 70 पदों पर साक्षात्कार पांच को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के 70 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 फरवरी को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और वेतन 17500 से 23 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। एक महीने की ट्रेनिंग के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।