फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Interview at ITI Una on 29th

Una News: आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 29 को

Sun, 27 Jul 2025 04:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Jul 2025 04:25 AM IST
विज्ञापन
Interview at ITI Una on 29th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। आईटीआई ऊना में 29 जुलाई को होंडा कार इंडिया लिमिटेड राजस्थान की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें फिटर, ऑटोमोबाइल, आरएसी, ड्राफ्टसमैन, एमएमवी, मशिनिस्ट, टर्नर, वेल्डर और डीजल मेकेनिक ट्रेडों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने बताया कि साक्षात्कार में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

अप्रेंटिसशिप के लिए 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के फ्रेशर युवा और फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स के लिए एक वर्ष का अनुभव और आयु 19 से 25 वर्ष होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा कोविड की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। कंपनी के प्रवक्ता अखिलेश प्रजापति ने बताया कि कंपनी को 150 अप्रेंटिसशिप और 100 फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स की आवश्यकता है। इसके साथ ही अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 14250 और फिक्स्ड टर्म एसोसिएटस के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 24450 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed