{"_id":"6287b34dbfc3ac62181cd32a","slug":"instructions-to-the-departments-to-get-cctv-installed-within-two-months-una-news-sml4094736114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह के भीतर विभाग अपने कार्यालय परिसर में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह के भीतर विभाग अपने कार्यालय परिसर में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
ऊना में एसडीएम डॉ. निधि पटेल सरकारी स्कूलों सहित प्राइवेट संस्थानों के साथ बैठक कर सीसीटीवी स्था?
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी विभाग अपने कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे दो माह के भीतर अपने स्तर पर लगवाना सुनिश्चित करें। यह बात एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने शुक्रवार को एक बैठक के दौरान कही।
डॉ. निधि पटेल ने बैठक के दौरान प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह सभी सरकारी स्कूलों सहित प्राइवेट संस्थानों के साथ बैठक करें और उन्हें अपने स्तर पर सीसीटीवी स्थापित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग को सभी शराब के ठेकों पर कैमरे लगवाने को कहा। इसके अतिरिक्त बीडीओ अपने संबंधित पंचायतों में, उद्योग विभाग अपने अधीन सभी औद्योगिक इकाइयों में, स्वास्थ्य विभाग को अपने प्रवेश और निकासी द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
डॉ. निधि पटेल ने लोक निर्माण विभाग और एनएचए को उचित स्थानों पर कैमरे स्थापित करने को कहा। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा व एमसी ऊना को भी सभी नगर पालिका परिसरों में कैमरे अपने स्तर पर लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक संस्थान में एक नोडल ऑफिसर नियुक्त करें, ताकि वह सुनिश्चित कर सके कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील हैं। सभी विभाग यह भी सुनिश्चित करें कि सीसीटीवी कैमरे चार एमपी एचडी गुणवत्ता रेजोल्यूशन सहित नाइट विजन क्षमता वाले हों। कम से कम 30 दिनों तक का डाटा सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क में रखा जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर निरीक्षण के दौरान संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के समक्ष सीसीटीवी को ओपन किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा वर्षा चौधरी, ईओ एमसी ऊना संदीप कुमार, तहसीलदार हुसन चंद, जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल, कनिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।