फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Instructions to streamline National Bamboo Mission project

Una News: नेशनल बैम्बू मिशन परियोजना को सुचारू करने के निर्देश

Wed, 18 Sep 2024 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Sep 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions to streamline National Bamboo Mission project
ऊना। डीसी ऊना जतिन लाल ने नेशनल बैम्बू मिशन को लेकर संबंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने घंडावल में निर्माणाधीन परियोजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत प्राप्त 10 लाख रुपये की राशि से विभिन्न उपकरणों की खरीद की जाएगी। उन्होंने डीएफओ को घंडावल परिसर में विभिन्न प्रजातियों की बैम्बू नर्सरी तैयार कराने को कहा, ताकि लोगों को एक जगह पर उच्च गुणवत्ता के बैम्बू की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा उन्होंने परियोजना परिसर की चारदीवारी के कार्य, परिसर में पेवर टाइल लगाने और 10 सोलर लाइट लगाने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने दोनों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति का ब्यौरा लेने के साथ ही भविष्य के कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर 30 अगस्त, 2024 तक कुल 6802 कारीगरों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1575 आवेदनों की पहले चरण की सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इन आवेदनों में 139 टेलरिंग के कार्य और मिस्त्री के कार्य के लिए 1138 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा शेष 298 विभिन्न ट्रेडों के आवेदनों को लेकर दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूर्ण करके आगामी प्रक्रिया के लिए भेजा जा चुका है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान और आरएफओ राहुल ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed