फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Instructions to complete the security audit of school buildings within 10 days

Una News: स्कूल भवनों की सुरक्षा का ऑडिट 10 दिन में पूरा करने के निर्देश

Thu, 30 Oct 2025 04:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the security audit of school buildings within 10 days
सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से ऑडिट को शुरू करने के आदेश
विज्ञापन

निर्देशों का पालन न किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के सभी स्कूलों के भवनों की सुरक्षा का ऑडिट करने के आदेश जारी किए गए हैं। उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि यह ऑडिट 10 दिन के भीतर पूरा किया जाए और इसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) विभाग के पास जमा करवाई जाए। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश में हाल ही में दो बार आई आपदाओं के दौरान जिले के कई स्कूल भवनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई स्कूलों की चहारदीवारी भी ढह गई। हालांकि, अधिकांश हादसे उस अवधि में हुए जब बरसात के कारण स्कूलों में छुट्टियां घोषित थीं। विभाग ने आशंका जताई है कि यदि ऐसे हादसे बच्चों की उपस्थिति में होते तो परिणाम गंभीर हो सकते थे।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को अग्रिम रूप से सतर्क कर दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा ऑडिट में स्कूल यह स्पष्ट करें कि भवन की वर्तमान स्थिति क्या है, कहां मरम्मत की आवश्यकता है और कहां पुनर्निर्माण जरूरी है। सभी शिक्षण संस्थानों को तत्काल प्रभाव से इस प्रक्रिया में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा में 100 से अधिक स्कूलों को हुआ नुकसान
हालिया आपदाओं में जिले के 100 से अधिक प्राथमिक, उच्च, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को नुकसान पहुंचा है। इन स्कूलों की मरम्मत और स्थिति सुधारने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन विशेष रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थित कुछ विद्यालयों की स्थिति अब भी संतोषजनक नहीं है।
जिले के टकारला, प्राथमिक स्कूल लाल सिंगी सहित कई स्थानों पर अब भी जलभराव जैसी भौगोलिक समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में इन स्कूलों में फिर से जलभराव का संकट खड़ा हो सकता है।

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि सभी स्कूलों के भवनों की सुरक्षा का ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट 10 दिन के भीतर जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी स्कूल इस कार्य को गंभीरता से करें, ताकि भविष्य में विद्यालय भवनों को और मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed