फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Instructions for error-free application of students for scholarship

Una News: छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों के त्रुटिरहित आवेदन की हिदायत

Tue, 16 Dec 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Instructions for error-free application of students for scholarship
ऊना। जिले के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों में छात्रवृत्ति के आवेदन में लगातार त्रुटियां मिल रही हैं। नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम पोर्टल पर होने वाले ऑनलाइन आवेदनों में कोई त्रुटि न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

बीते वर्षों में कई विद्यार्थियों के आवेदन में त्रुटि पाने पर उन्हें समय पर छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाया। ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्कूल प्रबंधकों को तय मानकों के तहत ही आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों के लिए विभिन्न वर्गों में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर छात्रवृत्ति का प्रावधान है। इसका लाभ पाने के लिए बच्चों को अपने स्कूल, कक्षा, परिवार, बैंक खाता और आधार कार्ड सहित अन्य जानकारियां ऑनलाइन आवेदन में देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर मामलों में बच्चों के बैंक खाते से आधार कार्ड या दिया गया मोबाइल नंबर लिंक नहीं पाया जाता। इससे आवेदन रद्द हो जाते हैं और बच्चों को दोबारा आवेदन करने को कहा जाता है। दोबारा पूरी प्रक्रिया और उसके बाद छात्रवृत्ति आने में कई माह का समय लग जाता है। कई बच्चे तो 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर उच्चतर पढ़ाई करने निकल जाते हैं जबकि छात्रवृत्ति का लाभ उन्हें 12वीं की पढ़ाई के लिए था।
ऐसी स्थिति से बचने के लिए अब विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को बच्चों का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि छात्रवृत्ति आवेदनों की दो चरण की सत्यापन प्रक्रिया 18 दिसंबर तक होगी।

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदनों में एक ही प्रकार की त्रुटियां हर वर्ष आना चिंता का विषय है।
सभी स्कूल विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें। दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करते समय हर बिंदु का ध्यान रखें। बैंक खाते, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed