फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Instructions for cleaning schools before the end of holidays

Una News: छुट्टियां खत्म होने से पहले स्कूलों में साफ-सफाई करने के निर्देश

Mon, 22 Jul 2024 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 22 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions for cleaning schools before the end of holidays
ऊना। जिला के स्कूलों में 29 जुलाई को ग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म हो रही हैं। 30 जुलाई को दोबारा स्कूलों के द्वार विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे। करीब डेढ़ माह तक स्कूल बंद रहने से वहां व्यवस्थाएं आम दिनों के मुकाबले खराब हुई हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि जल्द से जल्द स्कूलों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुधारा जाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों के परिसर, पेयजल टंकियों और कक्षाओं की सफाई समय रहते करवा ली जाए। विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं में बैठने की सुनियोजित व्यवस्था रहे। इसके अलावा मिड-डे मील में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखते हुए रसोई घर की पूरी सफाई की जाए। इसके साथ वहां रखे गए बर्तनों को अच्छी तरह से साफ किया जाए। विभाग ने स्कूल प्रबंधकों को हिदायत दी है कि बरसात के मौसम में डायरिया, उल्टी, बुखार, चर्म रोग, पीलिया, डेंगू, मलेरिया सहित अन्य रोग पनपने के काफी आसार रहते हैं। इससे रोकथाम के लिए साफ सफाई में कोई लापरवाही न बरती जाए। विभाग ने कहा कि इस समय अधिकतर स्कूलों के परिसर में घास उगी हुई है। उसकी सफाई बच्चों के आने से पहले करवाएं, ताकि बाद में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

विभाग करेगा निरीक्षण
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग राजेंद्र कौशल ने बताया कि विभाग की टीम स्कूलों का औचक निरीक्षण भी करेगी। इस दौरान सफाई व्यवस्था को परखा जाएगा और कहीं कमी पाई गई तो नियमों के तहत कार्रवाई होगी। कहा कि बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न बरती जाए। अगर इससे जुड़ी कोई दुविधा है, तो विभाग से संपर्क करें। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि स्कूल खुलने से पहले सारी व्यवस्थाएं बेहतर नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed