फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Instead of 2.57 factor, pension should be given on the lines of Punjab

2.57 फैक्टर के बजाए पंजाब की तर्ज पर दी जाए पेंशन

Wed, 09 Mar 2022 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Instead of 2.57 factor, pension should be given on the lines of Punjab
ऊना/नारी। हिमाचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई की बैठक प्रधान राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ऊना में हुई। बैठक में संघ के प्रदेश संरक्षक उमेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में प्रदेश वित्त सचिव ओमराज कंवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में हाल ही में दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से पंजाब की तर्ज पर पेंशन देने की मांग उठाई है। जबकि सरकार ने 2.57 का फैक्टर लगाया है, जोसही नहीं है। पंजाब सरकार ने अपने पेंशनरों को 5, 10, 15 प्रतिशत का लाभ नए वेतनमान की तर्ज पर दिया है, लेकिन हिमाचल में पुराने मूल वेतन के आधार पर ही दिया जा रहा है। यह मामला काफी समय से उठाया जा रहा है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह पेेंशनरों को ज्वलंत मामला है, इसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दो साल के बाद एलटीसी के रूप में पेंशनर को एक पेंशन अतिरिक्त पंजाब में दी जा रही है, परंतु यहां इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 01 जनवरी 2016 के उपरांत सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को 5,10 और 15 का लाभ दिए जाने का कोई भी जिक्र नहीं है। हिमाचल में चिकित्सा भत्ते को भी प्रतिमाह कम से कम दो हजार रुपये निश्चित किया जाए। सदस्यों ने प्रथम जनवरी 2016 से बकाया राशि का भुगतान करने की भी सरकार से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान राज कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी निष्क्रिय है, जिससे सदस्यों में रोष है। संघ के राज्य संरक्षक रमेश भारद्वाज ने कहा कि संघ के आने वाले चुनाव में नई पीढ़ी को आगे लाया जाएगा। जिला के पेंशनरों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। जिसके प्रभारी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राममूर्ति को बनाया गया है।

पेंशनरों ने किया ओपीएस का समर्थन
हिमाचल पेेंशनर्स संघ ने ओपीएस का समर्थन किया। उन्होंने एनपीएस कर्मचारियों को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि इस मांग को लेकर कोई रास्ता निकालें। ताकि इस वर्ग को भी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed