फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inspired to promote natural farming

Una News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किया प्रेरित

Fri, 18 Jul 2025 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Inspired to promote natural farming
जोल (ऊना) । ग्राम पंचायत टकोली के गांव वेहला में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार और श्वेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान किसानों को रासायनिक खेती के दुष्परिणामों और प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी दी गई। खंड तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि खेती में रासायनिक खादों के स्थान पर जीवामृत और घन जीवामृत का प्रयोग करके मिट्टी की उर्वरा शक्ति को दोबारा प्राप्त किया जा सकता है। प्राकृतिक खेती अपनाकर हम न केवल स्वयं की, बल्कि अपने परिवार और समाज की सेहत की रक्षा कर सकते हैं। वहीं, श्वेता ने बताया कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता नष्ट होती जा रही है। इसका असर हमारी थाली तक पहुंच रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत टकोली के उपप्रधान पंकज रनौत, वार्ड पंच प्रकाश चंद और सीमा देवी ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम किसानों को सुरक्षित और टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करेंगे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed