{"_id":"6a6652d454ef2c7bdd0615f4","slug":"inspection-of-150-e-buses-completed-delivery-to-hrtc-in-two-days-una-news-r-399-1-sml1005-502268-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 150 ई-बसों की जांच पूरी, दो दिन में एचआरटीसी को होगी डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 150 ई-बसों की जांच पूरी, दो दिन में एचआरटीसी को होगी डिलीवरी
विज्ञापन
ऊना डिपो में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पहले चरण की 150 इलेक्ट्रिक बसों की प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (पीडीआई) प्रक्रिया रविवार देर शाम पूरी हो गई। अब ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक कंपनी अगले दो दिन में बसें निगम को सौंपेगी, जिसके बाद पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर इन्हें चरणबद्ध तरीके से विभिन्न रूटों पर उतारा जाएगा।
पहले चरण में ऊना, धर्मशाला, पालमपुर, हमीरपुर, नालागढ़ और शिमला समेत कई डिपो को ई-बसें आवंटित की गई हैं। ऊना डिपो के लिए आईं 35 बसों की पीडीआई भी पूरी कर ली गई है।
बसों की डिलीवरी के बाद निगम परिवहन विभाग में पंजीकरण कराएगा और चालकों व तकनीकी कर्मचारियों के प्रशिक्षण के साथ रूट आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगा। अधिकांश डिपो में चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर भी लगभग तैयार है।
विज्ञापन
पीडीआई के दौरान ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के इंजीनियरों और एचआरटीसी के अधिकारियों ने बैटरी सिस्टम, ब्रेक, सुरक्षा उपकरण, स्पेयर पार्ट्स, टायर, मोटर और चेसिस नंबर सहित सभी तकनीकी मानकों की जांच की। सभी बसें निर्धारित मानकों पर खरी पाई गईं।
इलेक्ट्रिक बसों की पीडीआई प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार को कंपनी बसें एचआरटीसी को सौंप देगी। इसके बाद पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर इन्हें जल्द ही प्रदेश के विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। -अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एचआरटीसी