फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inner Wheel Club gave wheel chair to a needy person

Una News: इन्नर व्हील क्लब ने जरूरतमंद व्यक्ति को दी व्हील चेयर

Wed, 22 Jan 2025 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club gave wheel chair to a needy person
ऊना। इन्नर व्हील क्लब ऊना ने चड़तगढ़ निवासी एक व्यक्ति को व्हीलचेयर भेंट की है। बुधवार को ऊना के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में दौरान संजीव कुमार निवासी चडतगढ़ को व्हील चेयर भेंट की गई। वहीं, क्लब सदस्यों ने संजीव कुमार को भविष्य में भी हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर ने बताया कि संजीव कुमार दो वर्ष पूर्व हादसे का शिकार हो गए थे। अब वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। ऐसे में क्लब ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। इसी के चलते आज उन्हें व्हीलचेयर भेंट की गई है। भविष्य में भी संजीव कुमार को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। रमा कंवर ने बताया कि इन्नर व्हील क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इससे पहले भी कई जरूरतमंद लोगों की मदद की गई है। इस मौके पर क्लब सचिव शोभा सोनी, कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, रजिता किसाना, प्रियंका, निरुपमा महाजन, बबली अमरजीत, सुनीता शर्मा, रंजना बख्शी, जितेंद्र कौर, तेजेंद्र, कमला कंव, रमा कपिला, मोनिका कौशल, अनूपा ठाकुर, पूजा कपिला उपस्थित थे। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed