फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one injured after falling from tree

घालुवाल में पेड़ से गिरा बालक, घायल

Fri, 25 Mar 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 25 Mar 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
one injured after falling from tree
अस्पताल - फोटो : अस्पताल

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र घालुवाल में पेड़ से नीचे गिरने पर एक प्रवासी बालक बुरी से घायल हो गया। हादसे में बालक की टांग फ्रेक्चर हो गई है। घायल बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी निवासी राजा (14) वीरवार दोपहर पेड़ पर चढ़ गया। खेल-खेल में वह पेड़ से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी एक टांग फ्रेक्टर हो गई है। घटना के दौरान घर में कोई भी मौजूद नहीं था। चीखो पुकार सुन कर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed