फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Information given about PM Housing Scheme 2.0

Una News: पीएम आवास योजना 2.0 की दी जानकारी

Thu, 02 Apr 2026 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 02 Apr 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
Information given about PM Housing Scheme 2.0
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड-2 में घर-घर स्वच्छता अभियान एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नगर पंचायत में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आईईसी गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित की गई। बैठक में मोहल्ला निवासियों को गीला, सूखा और हानिकारक कचरा अलग-अलग एकत्रित कर सफाई मित्रों को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छता एप के उपयोग को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, बिल्डिंग बायलॉज, सिटीजन सेवा पोर्टल, भूकंपरोधी भवन निर्माण, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed