फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Industry employee dies under suspicious circumstances

Una News: उद्योग के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 13 May 2025 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Industry employee dies under suspicious circumstances
खिड़की से झांक कर देखने पर कमरे में अचेत अवस्था में पाया
विज्ञापन

शिमला के संजौली का रहने वाला चमन लाल वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक उद्योग में कार्यरत कर्मचारी की सोमवार-मंगलवार मध्य रात्रि संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रात को अपने कमरे में सो रहा था। जब किसी ने उसे उठाने का प्रयास किया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर जब खिड़की से झांक कर देखा तो वह कमरे में ही अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही गगरेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा है। शिमला के संजौली का रहने वाला चमन लाल वर्मा (52 वर्ष) औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक उद्योग में पिछले काफी समय से कार्यरत था और गगरेट में किराये के कमरे में रह रहा था। गगरेट पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो वह मृत पाया गया। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed