{"_id":"6a4d4f5a1f6c6df73503e0f2","slug":"industries-will-have-to-pay-a-fee-for-drawing-steam-from-the-boiler-at-the-bulk-drug-park-una-news-r-399-1-sml1019-493862-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बल्क ड्रग पार्क में बॉयलर से स्टीम लेने पर उद्योगों को देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बल्क ड्रग पार्क में बॉयलर से स्टीम लेने पर उद्योगों को देना होगा शुल्क
Wed, 08 Jul 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हरोली में विकसित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों को अब कॉमन बॉयलर प्लांट से मिलने वाली स्टीम (भाप) के लिए निर्धारित शुल्क चुकाना होगा। केंद्र सरकार ने पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों के लिए स्टीम की दर 900 रुपये प्रति टन तय की है। पार्क में बनने वाले कॉमन यूटिलिटी सिस्टम के तहत उद्योगों को यही शुल्क देकर बॉयलर से स्टीम उपलब्ध कराई जाएगी। बल्क ड्रग पार्क में स्थापित होने होने वाले उद्योगों को अलग-अलग बॉयलर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उत्पादन प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित होगी। उद्योग विभाग बॉयलर प्लांट से उद्योगों तक स्टीम पहुंचाने के लिए अलग से पाइप लाइन बिछाए जाएगा।
बल्क ड्रग पार्क में प्रस्तावित कॉमन बॉयलर प्लांट परियोजना का अहम हिस्सा है। पार्क में बनने वाली अधिकांश एपीआई (एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट) और दवा निर्माण इकाइयों में उत्पादन के दौरान स्टीम की आवश्यकता रहती है। ऐसे में कॉमन बॉयलर प्लांट स्थापित कर सभी उद्योगों को एक ही स्थान से स्टीम उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग के अनुसार उद्योग विभाग बॉयलर प्लांट का केवल निर्माण करेगा, इसके संचालन का जिम्मा निजी कंपनी को सौंपा जाएगा।
करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बल्क ड्र्रग पार्क में कॉमन बॉयलर प्लांट स्थापित होगा। अधिकारियों के अनुसार पार्क में प्रस्तावित करीब 70 उद्योगों में से लगभग 90 प्रतिशत इकाइयों को उत्पादन प्रक्रिया के लिए नियमित रूप से स्टीम की आवश्यकता होगी। यह व्यवस्था लागू होने से उद्योगों का प्रारंभिक निवेश कम होगा, संचालन आसान बनेगा और पर्यावरणीय मानकों का पालन भी बेहतर तरीके से हो सकेगा।
विज्ञापन
बता दें कि करीब 1405 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे बल्क ड्रग पार्क में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी), बॉयलर प्लांट सहित अन्य साझा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पार्क में करीब 33 प्रतिशत क्षेत्र हरित पट्टी के रूप में विकसित किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
प्रोजेक्ट रिपोर्ट में बल्क ड्रग पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों से स्टीम का शुल्क लेने का प्रावधान किया गया है। उद्योगों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए कॉमन बाॅयलर प्लांट स्थापित होगा।
-अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग, ऊना