फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Indu Goswami offered his head in the court of Maa Chintpurni.

Una News: इंदु गोस्वामी ने मां चिंतपूर्णी दरबार में नवाया शीश

Sat, 12 Apr 2025 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Indu Goswami offered his head in the court of Maa Chintpurni.
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी मां चिंतपूर्णी के दरबार माथा टेकने के बाद।स्रोत स्वयं - फोटो : kathua news
चिंतपूर्णी (ऊना)। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शुक्रवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। चिंतपूर्णी पहुंचने पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का भाजपा कार्यकर्ता और पुजारी वर्ग ने मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया। पुजारी संदीप कालिया ने विधि-विधान और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ राज्यसभा सांसद को पूजा-अर्चना करवाई। दर्शन करने के बाद पुजारी वर्ग की ओर से राज्यसभा सांसद को माता की चुनरी और फोटो भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया। पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने बताया कि मां चिंतपूर्णी की उनके परिवार पर असीम कृपा है। मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने से आध्यात्मिक मानसिक शांति का अनुभव होता है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व ट्रस्टी निरंजन कालिया, नीरज कालिया, संजीव रतन, पूर्व प्रधान गंगोट संजीव कुमार, राजेश पराशर, थाना प्रभारी चिंतपूर्णी जयराम कुमार शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed