फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Indraprastha defeated Dehradun and Meerut defeated Kurukshetra University.

Una News: इंद्रप्रस्थ ने देहरादून और मेरठ ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को हराया

Sun, 24 Nov 2024 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
Indraprastha defeated Dehradun and Meerut defeated Kurukshetra University.
अंतर महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को हुए दूसरे दिन के मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के चार दिवसीय अंतर महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को दूसरे दिन के मुकाबले इंदिरा मैदान में हुआ। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द के प्राचार्य डॉ. राज कुमार ने डॉ. अमरजीत शर्मा का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में होने वाले मुकाबलों के बारे में बताया। वहीं, डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इससे अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।

इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच का विकास होता है। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. ओंकार सिंह ने बताया कि दूसरे दिन के मुकाबलों में जीजी इंद्रप्रस्थ ने गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून को, सीसीएस विश्वविद्यालय मेरठ ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, एमबीएसपीएसयू पटियाला ने बीएमएसबी टेक्निकल देहरादून को, दून विश्वविद्यालय देहरादून ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय हरियाणा को हराया। इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक फैब फ्रेम रहे। इस अवसर पर ऊना जिला के विभिन्न काॅलेजों और स्कूलों के प्राचार्य भी मौजूद रहे। इसमें डॉ. राजेंद्र शर्मा राजकीय महाविद्यालय खड्ड, डॉ. चौकी मन्यार बलविंदर राणा, अंब काॅलेज से डॉ. दर्शन धीमान, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. रवि राज, बाल स्कूल से सुरेंद्र कौंडल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed