फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Indians going abroad returned due to lack of flight from Amritsar airport

Una News: अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ान न होने से लौटे विदेश में जाने वाले भारतीय

Wed, 07 May 2025 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 04:56 PM IST
विज्ञापन
Indians going abroad returned due to lack of flight from Amritsar airport
ऑपरेशन सिंदूर के चलते फ्लाइट हुई हैं बंद
विज्ञापन

लोग बोले, पहलगाम का लिया बदला, सेना पर हमें गर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। ऑपरेशन सिंदूर से बेखबर विदेश में अपने काम के सिलसिले में जा रहे भारतीय बुधवार को उड़ान लेने अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन उड़ान न होने से उन्हें लौटना पड़ा। सुरक्षा कारणों से उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट के भीतर नहीं जाने दिया। क्षेत्र के राम आसरा और रमणीक कुमार ने बताया कि वह वर्षों से यूरोप के एक देश में काम के सिलसिले में रह रहे हैं। वह अपने निजी कार्यों के चलते अपने वतन आए थे। आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के चलते उनकी उड़ान रद्द हुई है। विदेश तो वह बाद में भी चले जाएंगे परंतु यह कार्रवाई जरूरी थी। बुधवार को सुबह उठते ही जब सभी देशवासियों ने अपने टीवी चलाए तो आपरेशन सिंदूर की खबर देखते ही हर भारतीय का सीना गर्व से फूल गया। इस पर लोगों ने केंद्र सरकार और भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई की सराहना की। इस पर लोगों ने इस प्रकार से प्रतिक्रिया दी।

केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व और भारतीय सेना पर उन्हें गर्व है। आतंकवाद के विरुद्ध किया गया ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ। आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने में सेना ने पूरे विश्व को आतंकवाद के विरुद्ध एक लड़ाई का संदेश दिया है। -चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर सिंह
विज्ञापन



मोदी सरकार और भारतीय सेना की ओर से आतंकवाद के विरुद्ध की गई कार्रवाई हर भारतवासी के लिए एक गर्व का विषय है। पहलगाम में आतंकवादी बर्बरता का यह बदला है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के लिए भी एक सबक होगा। -गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारतीय सेना ने पाकिस्तान के गढ़ में जाकर आतंकी ठिकानों और आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने का जो कार्य किया है, यह केंद्र के मज़बूत नेतृत्व और भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी है। -गगरेट के कारोबारी विकास विक्की



सुबह उठते ही टीवी पर हर चैनल पर ऑपरेशन सिंदूर की खबर देखते ही सेना की कार्रवाई से भारतीय होने का गर्व हुआ। -गगरेट के संजीव पराशर
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अन्य संगठनों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई से भारतीय सेना ने इतिहास रचा है। -केसीसी बैंक के निदेशक पवन नंबरदार
छेड़ोगे तो मारेंगे, घर में घुस कर मारेंगे। केंद्र की मोदी सरकार, वायु सेना और अन्य सशस्त्र सेना पर उन्हें गर्व है। - भाजपा गगरेट के महामंत्री अतुल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed