फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Incomplete tarring on Amb-Naihariyan Road has become a disaster, accidents are happening daily.

Una News: अंब–नैहरियां रोड पर अधूरी टारिंग बनी आफत, रोजाना हो रहे हादसे

Tue, 06 Jan 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Incomplete tarring on Amb-Naihariyan Road has become a disaster, accidents are happening daily.
बडूही (ऊना)। अंब–नैहरियां मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) द्वारा करवाई गई आधी-अधूरी टारिंग अब राहगीरों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। सड़क निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं, जिससे आमजन में भारी रोष है। रविवार देर रात भी ऐसा ही एक हादसा सामने आया, जब सुजानपुर की ओर जा रहा एक बाइक चालक बेतरतीब ढंग से की गई टारिंग के कारण संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एनएच द्वारा अंब–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीसी टारिंग का कार्य शुरू किया गया था। ठेकेदार कंपनी ने सड़क के एक हिस्से में तो टारिंग पूरी कर दी लेकिन दूसरे हिस्से को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया। इसके चलते सड़क के बीचों-बीच लगभग पांच से छह इंच का गैप बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग शामिल हैं। इसके बावजूद एनएच और ठेकेदार की ओर से अब तक कोई अस्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही उस खतरनाक गैप को भरने या समतल करने की कोई व्यवस्था की गई है। क्षेत्रवासियों ने एनएच से मांग की है कि इस असंतुलित और खतरनाक गैप को तुरंत भरा जाए या कम से कम तब तक अस्थायी इंतजाम किए जाएं। एनएच के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि तापमान गिरने के कारण ठेकेदार ने फिलहाल यह काम बीच में रोक दिया। उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है और इसे जल्द ही हल करवा दिया जाएगा ताकि सड़क पर यातायात सुरक्षित रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed