फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of playground built at Rs 15 lakh in Ryansri School

Una News: रायंसरी स्कूल में 15 लाख से बने खेल मैदान का लोकार्पण

Wed, 07 Feb 2024 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of playground built at Rs 15 lakh in Ryansri School
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायंसरी को खेल मैदान मिल गया है। कुटलैहड़ के विधायक ने मंगलवार को 15 लाख रुपये की लागत से बने मैदान का लोकार्पण करने सहित चार कमरे बनाने के लिए नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रधान और एसएमसी की मांग पर स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं, रायंसरी स्कूल में मंगलवार को ही वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह भी हुआ। कार्यक्रम की शुभारंभ पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और उपलब्धियां व मांगें मुख्यातिथि के समक्ष रखी। ग्राम पंचायत प्रधान बलविंद्र कौर और एसएमसी प्रधान ने विद्यालय में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यातिथि ने कक्षा छठी से बारहवीं तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को इनाम वितरित किया। उन्होंने विज्ञान और कला के क्षेत्र में भी उपलब्धियां ग्रहण करने के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं और गतिविधियों में अव्वल स्थान हासिल करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया। उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने शिक्षा में हो रहे बदलाव की जानकारी दी। इस मौके पर कांग्रेस के राज्य सचिव विजय डोगरा, मंडल अध्यक्ष राम शर्मा, पंचायत प्रधान बलविंदर कौर, उप प्रधान जीवन लाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed