फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of electrical sub-station in Saloh, will get rid of low voltage

सलोह में विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन, मिलेगी लो वोल्टेज से छुटकारा

Mon, 13 Sep 2021 06:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of electrical sub-station in Saloh, will get rid of low voltage
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सलोह सब स्टेशन का लोकार्पण करते हुए। - फोटो : Una
हरोली (ऊना)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने हरोली विस क्षेत्र के सलोह में 3.48 करोड़ से बने 33 केवी सब स्टेशन का लोकार्पण किया। इस सब स्टेशन के बनने से सलोह, घालूवाल, बढ़ेड़ा अपर और लोअर भदसाली पंचायत में लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने रावमापा ढक्की में 79 लाख रुपये से बनने वाले 8 नए कमरों का शिलान्यास भी किया। ढक्की में जनसभा को संबोधित करते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में भी विद्युत लाइनों के लिए पहले से लगे जर्जर खंबों को बदलने का कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं को समयबद्ध सुलझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने हरोली में बिजली विभाग का डिवीजन खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरोली में बहुत से उद्योग स्थापित हैं और नए उद्योग भी आ रहे हैं। इसके लिए यह बिजली विभाग का मंडल खोला जाना आवश्यक है। साथ ही प्रो. राम कुमार ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने 700 ट्यूबवेल को बिजली के कनेक्शन प्रदान किए हैं। इससे किसानों का खर्च कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी भी लगभग 250 ट्यूबवेल के लिए बिजली की कनेक्शन की आवश्यकता है। ऊर्जा मंत्री ने प्रो. राम कुमार की दोनों मांगों को स्वीकार किया और कहा कि डिवीजन खोलने के लिए वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात करेंगे। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को हरोली विस क्षेत्र में 300 ट्यूबवेल को बिजली का कनेक्शन देने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एचपीएमसी चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा, महामंत्री अर्जुन सिंह, एसएमसी प्रधान सुखदेव मनकोटिया, जिप सदस्य कमल सैणी और ओंकार नाथ कसाणा, विद्युत बोर्ड के एमडी पंकज डडवाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed