{"_id":"6a514b967f2680b2ec0d7fff","slug":"inauguration-of-a-new-panchayat-building-worth-114-crore-in-ghevat-behad-una-news-c-93-1-ssml1048-198198-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: घेवट बेहड़ में 1.14 करोड़ के नए पंचायत भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: घेवट बेहड़ में 1.14 करोड़ के नए पंचायत भवन का उद्घाटन
Sat, 11 Jul 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को घेवट बेहड़ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पंचायत भवन का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि पूरे ऊना जिले में सबसे ज्यादा बजट चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को नए भवनों के निर्माण के लिए मिला है। विधायक ने चुने हुए प्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने देखा कि कुछ पंचायत प्रधान अलग राजनीतिक सोच के कारण विकास कार्यों के लिए उनके पास आए ही नहीं। चूंकि पंचायत चुनाव किसी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं होते, इसलिए सभी प्रतिनिधियों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय चिंतपूर्णी क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। इसके अलावा सवा दो सौ करोड़ रुपये माता चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तार के लिए दिए गए हैं।
राम मंदिर में चोरी पर भाजपा को घेरा
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदर्शन बबलू ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में करीब 200 करोड़ रुपये की चोरी की बात सामने आई है, जिसमें भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों के नाम आ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पकड़े गए रुपयों में से भी करीब 1.30 लाख रुपये गायब होने की बात सामने आ रही और भाजपा राम मंदिर के नाम पर आए इस पैसे का इस्तेमाल चुनाव लड़ने में कर रही है।